राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आई स्टार्टअप की कार्यशाला हुई आयोजित,छात्राओ को स्वरोजगार के लिए दिया गया मार्गदर्शन
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आई स्टार्टअप स्कूल एवं ग्रामीण संभागीय आउटरीच कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से हेमंत शर्मा ने विषय सवर्धन के साथ स्टार्टअप के महत्व को बताया। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव त्रिवेदी द्वारा कलक्ट्रेट में संचालित आई स्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे में जानकारी साझा की तथा आई स्टार्ट स्कूल और रूरल प्रोग्राम की जानकारी दी गयी तथा लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और टिंकरी लैब के बारे में मार्गदर्शन किया। त्रिवेदी ने छात्राओ को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया इस माध्यम से समाज में नए रोजगार एवं आय के नए स्त्रोत का भी सृजन किया जा सकता है एवं छात्राये उन्नत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकती है।
