विश्व हिंदी दिवस की बैठक सम्पन्न
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के फलीचड़ा खेड़ी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विश्व हिंदी दिवस को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर )ने बैठक आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ,अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवीलाल सालवी, विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह राजपूत, पर्वत कुमार सनाढीय, महेश कुमार लूणिया द्वारा सर्वप्रथम मां शारदे को अगरबत्ती दीप प्रज्ज्वलित कर माला पुष्प अर्पित किए गए इसी क्रम में देशबन्धु ने बताया की विश्व हिंदी दिवस की थीम हिंदी पारंपरिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना और विश्व हिंदी दिवस प्रति वर्ष दस जनवरी को ही मनाया जाता है । भाषा और योगदान का सम्मान करने के लिए हिंदी भाषा की जागरूकता फैलाना ,विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिन्दी है ।
भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी 2006 से विश्व हिंदी दिवस प्रारंभ किया गया।
और इस विद्यालय के सभी बाल गोपाल के लिए स्टेशनरी सामग्री दी जाएगी । जिला प्रतिनिधि देवीलाल सालवी ने बताया कि राजस्थान शिक्षक (अंबेडकर) का प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन महादेव गार्डन नागोरी गेट जोधपुर में दो दिविशीय दिनांक 19 जनवरी एवं 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा । सभी शिक्षक पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई । जिसमें पाठ्यक्रम में परिवर्तन करें जिससे बच्चा संस्कारवान बन सके । सभी महान पुरुषों की पुण्यतिथि ,जयंतियां ,उत्सव विद्यालय में समय समय पर आयोजित की जाए। रोस्टर रजिस्टर बैकलॉग द्वारा भरा जाना, शिक्षा विभाग द्वारा संगठन को एक सूची उपलब्ध कराना। वेतन विसंगति 2007=2008 से, बकाया नोशनल लाभ देना, 11170/ से 12900/की वृद्धि करना l पाथेय वेतन, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण , निर्धन छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाई जाए , कुकम हेल्पर तथा एम डी एम राशि की बढ़ोतरी करना। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से कार्य मुक्त रखा जाए ।जैसे बीएलओ ड्यूटी पंचायत सहायकों को बनाया जाए आदि समस्याओं पर चर्चा कर जल्द ही शिक्षा मंत्री जी को संगठन द्वारा ज्ञापन सोपा जाएगा ।
इस दौरान , देवेंद्र सिंह यादव प्रकाश पुरी गोस्वामी, ओम प्रकाश लोहार, अब्दुल गनी, प्रियंका चौधरी, कीमत मीणा, जगदीश चंद्र मीणा, बलराम मीणा, जबर सिंह गहलोत आदि उपस्थित हुए।
