ऋषभदेव : विद्यालय में छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित

ऋषभदेव,शुभम जैन । पंचायत समिति ऋषभदेव के ग्राम पंचायत पीपली अ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिया बावसी मे कक्षा 01 से 12 तक के छात्र छात्राओ को सर्दी से राहत के लिए करीब 255 स्वेटर का वितरण बदाम बाई रूपलाल जरोली चेरिटेबल ट्रस्ट श्री आदेश्वर् जैन श्वेतांबर मन्दिर संघ राजपुरा कानोड द्वारा मनीष भाई सोलंकी और गिरीश व्यास के माध्यम से किया गया वितरण कार्यक्रम मे संस्था प्रधान आनंद कुमार मेहता द्वारा स्वेटर वितरण करने वाले भामशाह का पगड़ी पहनाकर उपर्णा और भगवान् केशरियाजी की छवि भेट की गयीसंस्था प्रधान द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम मे समाजसेवी शंकर लाल अहारी एस डी एम सी सदस्य कालू महाराज हीरालाल अहारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन चिराग कुमार शर्मा द्वारा किया गया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!