रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन
उदयपुर । जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम के द्वारा रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन फतेहसागर पर किया गया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि रविवार दिनांक 7 जनवरी 2024 को सुबह 7:30 बजे फतहसागर पर ग्रुप सदस्यों द्वारा रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक दंपति सदस्यों एवम बच्चो की उपस्थिति रही। स्वरूप सागर छोर से सभी सदस्य रन करते हुए फतेहसागर ओवरफ्लो तक पहुंचे जिसमें सभी सदस्यों के हाथों में जन जागरूकता के मैसेज की तख्तियां थी। इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता, इंटरनेट का कम उपयोग,प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने,कन्या भ्रूण हत्या को रोकने,रक्तदान करने,झीलों को स्वच्छ रखने एवं अपने स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम के संदेश थे।
ग्रुप सचिव सुमित खाब्या ने बताया कि फतेहसागर ओवरफ्लो से पुनः स्वरूप सागर छोर पर पहुंचने वाले प्रथम 15 सदस्यों एवं 10 बच्चों को मेडल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का समापन चौगान मंदिर में अल्पाहार के पश्चात किया गया एवं अंत में ग्रुप सचिव सुमित खाब्या द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।
