अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ

उद्घाटन मैच कबड्डी में चौरवड़ी ने बांसड़ा को और वॉलीबॉल में खरसान A ने वाना A को हराया

समाज में एकजुटता व आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए समाज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एक अच्छा जरिया है : जसराज मेहता

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की 7वी तीन दिवसीय वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल महाकुंभ का बुधवार को मधुश्याम स्टेडियम, राउमावि मेनार में भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि अ. भा. मे. ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने फीता काटकर व ध्वज फहरा कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती व परशुरामजी को दिप प्रज्वलित के साथ हुआ। तत्पश्चात ग्रामवासियों की ओर से समस्त मंचासीन मेहमानों का मेवाड़ी पाग, तिलक व उपरणा पहनाकर स्वागत, सत्कार किया गया। प्रतियोगिता संयोजक कन्हैयालाल दियावत, मुख्य निर्णायक विजयलाल जोशी द्वारा प्रतियोगिता की गतिविधियों व नियमावली की जानकारी दी गई और प्रतियोगिता में कबड्डी में 22 व वॉलीबॉल में 29 टीमों के 600 प्रतिभागी भाग ले रहे है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी स्कूल मेनार व स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी गई। प्रतियोगिता में खेल नियंत्रण समन्वयक राधाकिशन रामावत, हुक्मीचंद हीरावत है तथा प्रतियोगिता में मेनार गांव के 43 शारीरिक शिक्षक अपना सहयोग दे रहे है।

कार्यक्रम में अ. भा. मे. ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने कहा कि समाज में एकजुटता व आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए समाज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एक अच्छा जरिया है। ऐसे आयोजन में समाज का हर वर्ग भाग लेता है, जिससे निश्चित ही समाज में जागृति पैदा होती है व समाज विकास की ओर अग्रसर होता है। इसलिए समय समय पर इस तरह आयोजन किए जाने चाहिए। साथ ही अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज खेल कमेटी का गठन होना चाहिए, जिसमें खेल सचिव का पद है जो सारी व्यवस्थाओ को देखे। पूर्व प्रधान हुक्मीचंद सांगावत ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना व अनुशासन बनाये रखते हुए खेलना है और नियमों के अनुरूप अपना खेल खेलना है तथा आयोजन कमेटी के लिए कहा कि हमें प्रतियोगिता में व्यवस्था ऐसी बनाए रखनी है कि मेनार से कोई असंतोष होकर न जाए। कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया ने कहा कि एक अपराध मुक्त समाज का निर्माण करे, युवा पीढ़ी में विशेष नज़र रखते हुए उन्हें आपराधिक मामलों से बचाकर अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करे, समाज में बालिका शिक्षा पर बढ़ावा देना आवश्यक है एवं समाज में एकजुटता बनाकर विकास पर जोर देना है। जिसके लिए इस तरह के आयोजन होना आवश्यक है।

वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने कहा कि समाज स्तरीय प्रतियोगिता से समाज के सभी लोगों का मिलन होता है, खेलो के माध्यम से समाज एक होता है, खेलो से बहुत सिखने को मिलता है, और हार-जीत खेलों का एक पहलू है, जिसे हमे स्वीकार करना चाहिए, तथा हारी हुई टीम को अगली प्रतियोगिता में नए जोश के साथ अपने खेल में निखार लाते हुए जीत की नींव रखना चाहिए। साथ ही कहा कि वल्लभनगर विधानसभा के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। कार्यक्रम में राउमावि मेनार प्रधानाचार्य जालमसिंह सारंगदेवोत, पुर्व सरपंच ओंकारलाल भलावत, पूर्व प्रधानाचार्य भंवरलाल मेनारिया, किशन मेनारिया द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अम्बालाल रूपावत, कन्हैयालाल दियावत द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह के अतिथिगण

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान, वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत ने की, मुख्य अतिथि अ. भा. मे. ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी थे, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, महामंत्री मनोज मेनारिया, उपाध्यक्ष मेवाड़ जॉन मांगीलाल सिंगावत, उपाध्यक्ष चित्तौड़ जॉन पृथ्वीराज मेनारिया, उपाध्यक्ष गिर्वा जॉन बंशीलाल मेनारिया, चित्तौड़ जॉन मंत्री दशरथ मेनारिया, गिर्वा जॉन मंत्री नारायणलाल मेनारिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी भींडर कैलाश मेनारिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कुराबड़ दुर्गेश मेनारिया, राउमावि मेनार प्रधानाचार्य जालमसिंह सारंगदेवोत, सालेड़ा सरपंच सूरजमल मेनारिया, शंभूलाल मेनारिया, मेनारिया संदेश संपादक चंद्रशेखर मेहता, अमृतलाल मेनारिया, पूर्व सरपंच मेनार ओंकारलाल भलावत, घनश्याम मेनारिया, प्रकाश मेनारिया, नानालाल मेनारिया, अधिवक्ता प्रकाश मेनारिया, देवीलाल वरखेड़ा, बाबुलाल कानाखेड़ा, भरत मेनारिया, शांतिलाल मेनारिया मानपुरा, लोकेश मेनारिया खेताखेड़ा, सुरेश मेनारिया,मादड़ी, मोतीलाल भट्ट, ओंकारलाल हरजोत, मांगीलाल लुणावत, विजयलाल एकलिंगदासोत, शांतिलाल रूपावत, भूरालाल मन्द्रावत, देवीलाल मेरावत थे।

प्रतियोगिता में कोड प्रभारी 

वॉलीबॉल में भगवतीलाल मेनारिया, जसवंत मेनारिया एवं कबड्डी में ओंकारलाल मेनारिया, देवीलाल मेनारिया नियुक्त किए गए हैं। प्रतियोगिता में व्यवस्थापक शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया है।

प्रथम दिन खेल के परिणाम :- 

कबड्डी

उद्घाटन मैच कबड्डी में चौरवड़ी और बांसड़ा के बीच खेला गया, जिसमें चौरवड़ी विजयी रही। अन्य मैच में पानेरियों की मादड़ी ने चरलिया गदिया को, खरसान ने चौकड़ी को, खेताखेड़ा ने जलोदा को, नपानिया ने खेरोदा को, रोहिड़ा ने करोली को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

वॉलीबाल

वॉलीबॉल में पहला मैच खरसान A वर्सेज वाना A के बीच हुआ, जिसमें खरसान A विजयी रही। अन्य मैच में इंटाली A ने इंटाली B को, नपानिया A ने खरसान B को, करोली A ने सतपुड़ा को, चौरवडी B ने सालेड़ा को, बाठेड़ा खुर्द A ने रुण्डेड़ा को, वाना B ने मादड़ी A को, रुण्डेड़ा ए ने खेरोदा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!