कलात में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन,ड्रोन प्रदर्शन देखने मे कृषको मे दिखा उत्साह

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । ग्राम पंचायत कलात में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का प्रारंभ विधायक अमृतलाल मीणा के सानिध्य में वेन के स्वागत के साथ हुआ।जनप्रतिनिधियो एवं स्वागत समिति सदस्यों द्वारा वेन व अतिथियों का स्वागत किया गया।वही विकसित भारत संकल्प यात्रा का संदेश प्रसारित किया गया।विधायक द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत की शपथ दिलाई गई एवं अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं को बेज,टोपी,टी- शर्ट दिए गए। सभी ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न योजनाओ के पात्र व्यक्तियो को लाभान्वित किया।उसके दोहरान पोषण अभियान के अंतर्गत गोद भराई एवं अन्न प्रासन्न कार्यकम आयोजित किया गया।प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना अंतर्गत नये गैस कनेक्शन जारी किये गए।कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा नेनो यूरिया वितरण के लिए कृषि विभाग द्वारा ड्रोन प्रदर्शन किया गया।प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति अवार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में यात्रा के ब्लॉक सह संयोजक वालजी भाई जोशी,हजारीलाल,मणीशंकर,लक्ष्मण,बसंत,जितेश,डे नोडल अधिकारी नाथूलाल बुनकर,कार्यालय से यात्रा प्रभारी गोपाल मीणा,स्थानीय सरपंच पिंकी मीणा,पीईईओ खेमराज एव समस्त वार्ड पंच उपस्थिति रहे।मंच संचालन जगदीश चौबीसा द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!