सीएमएचओ डॉ बामनिया का ऋषभदेव में औचक निरीक्षण : एएनएम द्वारा वेक्सिन नहीं लगाने की लापरवाही पर किया एपीओ

ऋषभदेव,शुभम जैन । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि आज उदयपुर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ औचक निरीक्षण किया गया ।इसी क्रम में उदयपुर सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे । जहा जनाना वार्ड में निरिक्षण के दौरान भर्ती प्रसूताओं से चर्चा करने पर पता चला कि उसे लगने वाला जीरो डोज वैक्सीन नहीं लगाया गया है। ऐसी गलती यहां पहले भी हो चुकी है। इस पर एएनएम को नोटिस दिया गया था, कार्य में सुधार न होने पर सीएमएचओं कार्यालय के लिये एपीओ कर दिया गया ।उन्होंने हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था देखी। दवाई की उपलब्धता, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति सहित अन्य रिकॉर्ड देखे। साथ ही वहां इलाज के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत करके फीडबैक लिया। चिकित्सा अधिकारी को पूरे स्टाफ को समय पर आने हेतु पाबंद करने के लिए कहा । निरीक्षण के दौरान नगरवासियों ने सीएमएचओ से मुलाकात कर हॉस्पिटल की समस्याओं से अवगत करवाया । जिसमे जांचे नही होना ,डाक्टरों की अनुपस्थिती को लेकर नगरवासियों ने नाराजगी जाहिर की । जिस पर सीएमएचओ ने 2 दिन में समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया । एवं हॉस्पिटल में स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक अनिवार्य करने के निर्देश दिए । वहां से कल्याणपुर में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प में जाकर लोगों से मिले और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। पीएचसी मसारो की ओबरी के निरीक्षण पर मेल नर्स बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया। जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बता दे की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ रवि प्रकाश माथुर ने प्रदेशभर में चिकित्सा के आला अधिकारियों को चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत संयुक्त निदेशक एवं उपनिदेशक द्वारा जिला अस्पताल व उप जिला अस्पताल, सेटेलाईट हॉस्पिटल, सीएमएचओ, आरसीएचओ, एडिशनल सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। साथ ही बीसीएमओ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!