जे.सी.बी. मशीन लगाकर नहर को खुर्द-बुर्द गहरा कर रोक दिया पानी,काश्तकार परेशान ,कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमानपुरा के काश्तकारो ने मिलकर जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी,व तहसीलदार को ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया कि सोम कागदर के नाल का घोरा फला बडका डिगलाई जाने वाला शंकर के मकान के पिछे होकर निकलने वाला धोरा का पानी जीवनलाल फला बडका के खेल के किनारे होकर सोम कागदर बना तब कई वर्षों से पानी जा रहा है। लेकिन अभी वर्तमान में उस खेत को जीवनलाल ने गिरवी रखा है । इसलिए गिरवी रखने वाले ने उस धोरे का पानी रोक दिया है एवं जे.सी.बी. मशीन लगाकर खोद कर खुर्द-बुर्द गहरा कर पानी रोक दिया है । निचे कई काश्तकारो की फसल सुख रही है। ज्ञापन देनेवाले काश्तकार शंकरलाल,मीणा काश्तकार चन्दा मीणा सरपंच गुमानपुरा, नाथुलाल, कन्हैयालाल वार्डपंच रमेशचन्द्र, जीवनलाल, विरेन्द्र सोहन मोहनलाल मीणा सहिम बडकाफला डिंगलाई के ग्रामीण काश्तकार मौजुद थे ।
