बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनिया में सोजतिया ज्वैलर्स उदयपुर की तरफ से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के समस्त बालक – बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए गए इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय लाल मेनारिया ,एसएमसी अध्यक्ष भंवर लाल पालीवाल , एसएमसी उपाध्यक्ष लक्ष्मण डांगी, गिरधारीलाल पालीवाल , नंद किशोर पालीवाल, स्टॉफ साथी और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।