खेरवाड़ा : उदयपुर अहमदाबाद हाइवे पर धू-धू कर जल गई कार : हाईवे पर पहले कार पलटी, फिर उसमें लगी आग, बाल-बाल बचे दो युवक

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के बंजारिया स्थित एनएच 48 पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे अहमदाबाद से उदयपुर की तरफ जा रही एक कार रात एक कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। कार में पलटते ही आग लग गई।

सूचना पर खेरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार दो युवकों को कार से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर दोनों युवकों को वहां से सीधे खेरवाड़ा सीएचसी ले गए। पुलिस कांस्टेबल अनुज कुमार ने बताया कि कार पूरी तरह जल गई।

एकाएक कार में आग देखकर हाइवे पर से गुजर रही गाड़ियां रुक गई। सबका एक ही सवाल था क्या हुआ। धीरे-धीरे वहां पर भीड़ जुटने लग गई। इस बीच पुलिस ने रुकी गाड़ियों को आगे बढ़ाया।

खेरवाड़ा में नहीं दमकल की व्यवस्था

पुलिस मौके पर भी पहुंच गई लेकिन यहां दमकल की व्यवस्था नहीं होने से कुछ नहीं कर सके। गनीमत रही की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। कस्बे में फायर बिग्रेड की सुविधा नहीं होने पर यहां से करीब 23 किलोमीटर दूर डूंगरपुर और 85 किलोमीटर दूर उदयपुर से दमकल बुलानी पड़ती है। फायर ब्रिगेड के मौके तक पहुंचने में इतना समय लगता है तब तक तो सब कुछ राख हो जाता है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!