विद्यार्थियों को आनंद दाई शिक्षण का माहौल निपुण मेले द्वारा करवाया गया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचड़ा मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निपुण भारत पर आधरित मेला कार्य क्रम आयोजित किया गया। उसमें कार्यवाहक प्रधानाचार्य अध्यक्षता लाड कुंवर विशिष्ट अतिथि प्रदेश शिक्षक सुरेश कुमार देशबंधु,जिला शिक्षक योगेश कुमार जैन,शारीरिक शिक्षक घनश्याम मेघवाल, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शमसुद्दीन मंसूरी, शेखर पुजारी, बाबूलाल पारीक उपस्थित हुए। सर्व प्रथम मां सरस्वती को माला एवं दीप प्रजनन करने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें शिक्षक देशबंधु ने बताया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP निप 2020 का प्रमुख उद्देश्य ऐसी शिक्षा व्यवस्था देना है, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके NEP 2020 और निपुण भारत मिशन में अपेक्षा की गई है, कि शिक्षण प्रक्रिया विद्यार्थी केंद्रित होनी चाहिए प्रत्येक शिक्षार्थी को समग्रता व समन्वित रूप से सीखने और समझने में सक्षम बनाना है, तथा प्रारंभिक कक्षाओं में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को वर्ष 2026 तथा 2027 तक बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में निपुण करना है, आशा है कि बाल केंद्रित गतिविधि आधारित शिक्षण प्रक्रिया तथा सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की समझ बनाने तथा विद्यार्थियों को एफ एल एन में निपुण बनाने में शिक्षक साथियों के लिए उपयोगी रहेगी, इसी क्रम में पियो के अधीनस्थ विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंचोली, उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचडा खेडी ,प्राथमिक विद्यालय भोजलाई ,प्रथमिक विद्यालय देव जी का खेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका फचीचड़ा, माध्यमिक विद्यालय फलिचडा, विद्यालयों के बच्चों ने इस मेले में भाग लिया, जिसमें बालकों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई गई जिसमें किराने की दुकान ,जूस की दुकान, गुब्बारे की दुकान ,चार्ट की दुकान आदि इसी प्रकार बालकों को शारीरिक, बौद्धिक ,मानसिक गतिविधि आधारित खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई ।उसमें जलेबी रेस, कुर्सी रेस, चम्मच रेस ,कहानी बनाना सुनाना कविता सुनाना, बोलना निशाना लगाना, निशाना लगाना ,आदि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, आने वाले बालक बालिकाओ को पारितोषिक इनाम वितरण किया गया। जिसमें जलेबी रेस प्रथम गणपत बागरिया ,मदन भील निशाना लगाने में प्रथम प्रीतम यादव कविता में प्रथम इंदिरा बागरिया, सूरज भील चमच रेस प्रथम भूमिका जाट भूमिका मेघवाल कहानी मे प्रथम अरशद बानो नवाब नामीला बानो कुर्सी रेस में प्रथम राधा गाडरी सोनाक्षी यादव आदि छात्र-छात्राओं को पारितोषिक इनाम दिया गया अंत में प्रतिवेदन सुनाया गया कक्षा 12वीं की छात्रा हर्षिता प्रजापति और राजश्री राजपूत को भी इनाम दिया गया। समापन कार्यवाहक प्रधानाचार्य लाड कुंवर द्वारा करवाया किया गया इस दौरान देवी लाल जाट, उदयलाल सालवी, फतेह लाल यादव ,महेश चंद्र लूनिया, प्रकाश पुरी गोस्वामी, मौर्य सुनील मट्टू, प्रियंका उपाध्याय सुनीता मीणा, प्रियंका चौधरी, बसंत कटारिया, पिंकी खटीक, प्रियंका उपाध्याय, पर्वत कुमार सन्नाडिया, बलराम मीणा, नारायण लाल शर्मा, अब्दुल गनी,नेहा पारीक आदि बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!