व्यावसायिक शिक्षा की वीसी सम्पन्न
व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत श्रीमान शासन सचिव नवीन जैन की अध्यक्षता में हुई आज व्यावसायिक शिक्षा वीसी मे नवीन जैन ने बताया कि वर्तमान मे व्यावसायिक शिक्षा के महत्व को देखते हुए सरकार द्वारा इस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। ऐसे मे विद्यालय स्तर पर सभी संबंधित गतिविधियों को समय पर एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सबसे बड़ी जिम्मेदारी विद्यालय संस्था प्रधान की है। विद्यालय संस्था प्रधान समय-समय पर लैब एवं गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए उसे प्रभावी बनाने का प्रयास करे ताकि बालक अधिक रूचि के साथ व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर सके। वीसी मे स्थानीय जिला कार्यालय से सीडीइओ, एपीसी, पीओ, संस्था प्रधान, कौशल मित्र व्यावसायिक समन्वयक, मंज़िल प्रभारी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक ने भाग लिया।
