लोकतंत्र के महापर्व मे शत-प्रतिशत मतदान को लेकर वल्लभनगर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विशेष की जा रही है अपील
वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । लोकतंत्र के महापर्व को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है और लोगो से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। इसी के तहत वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी वल्लभनगर हुकम कुंवर के निर्देशन में आने वाली 25 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जगह-जगह बैनर, पोस्टर और मतदाता जागरूकता रैलियां निकालकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है और लोगो को मतदान करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के लिए जागरूकता लाने हेतु विस् चुनाव को लेकर मतदाताओं से मीठी मनवार की जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर रिटर्निंग अधिकारी वल्लभनगर के निर्देशन में एक पत्रिका चल रही है, जिसमें एसडीएम हुकम कुंवर द्वारा कहा गया कि “वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र रा मोत्या सूं मूँगा सब मतदाताओं ने हुकम कुंवर रिटर्निंग अधिकारी (SDM) की तरफ सूं खम्मा घणी सा। मुं आप सब ने निवेदन करूं कि आवा वाली 25 नवम्बर ने विधान सभा चुनाव में आप आपणा वोट से उपयोग जरूर करजो सा।आप रो वोट आपरो अधिकार है अणी लोकतंत्र रो आधार है। देश रे विकास माय वोट रो महत्व समझता थका वोट जरूर देणो। कणी भी कारण सूं वोट देवा सूं पाछे नी रेणो सा।

मुं वल्लभनगर विधानसभा रा संगला प्रवासियों सूं भी अरज करूँ कि आपणा कामधंधा सूं आपणे गाँव सूं दूर परदेश में हो तो वणाऊँ भी खास अरज करूँ के आप आपणों सामाजिक दायित्व निभावा वास्ते शादी में, घरां रा मुहूर्त में और दूसरा सामाजिक रिवाज वास्ते आपणे गांव पधारो हो, वणीज रीतिऊँ खुद री भागीदारी निभाता थका मतदान रा राष्ट्रीय दायित्व ने जरूर निभावजो सा। लोकतंत्र रा अणी शुभ अवसर पे वोट देवा जरूर पधारजो सा। चुनाव रे महापर्व में वोट देड़न लोकतंत्र ने मजबूत करवा में आपरी भागीदारी निभावजो सा। आप रे पधारिया उत्सव री शोभा बढ़सी।” इस तरह से लोगो को एसडीएम हुकुम कुंवर द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि आने वाली 25 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान हो सके।
