मावली क्षेत्र के पोलिंग बूथो का निरीक्षण किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी खीची ने,क्षेत्र के बूथों पर जाकर सुपर वाइजर,बी एल ओ एव सचिव को पोलिंग बूथ व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई।

उपस्थित ग्रामीणों को मतदान दिनांक 25/11/23 एवं समय प्रातः 7 बजे से सांयकाल 6 बजे की जानकारी दी गई। जिसमे ग्राम पंचायत थामला, साकरोदा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगवाए गए। विकास अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयोगिनी एवम ग्रामीण महिलाओं को चुनाव से संबंधित प्रशंसा पत्र मोमेंटो भी प्रदान किए गए। शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया। महिला मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर अधिक जोर दिया गया। लोकतंत्र की बारात में नई नवेली दुल्हन के रूप में सरकार बनाने और लोकतंत्र के तिलक को अपनी अंगुली के ऊपर निशान के रूप में लगवाने का विकास अधिकारी ने संदेश दिया। इस दौरान स्वीप कोऑर्डिनेटर देवी काठात, स्वीप सदस्य गण सुरेश कुमार देशबंधु, सचिव हरि नारायण पुरोहित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा पालीवाल, केसर गुर्जर, नीतू पालीवाल,बाबर लाल गमेती सुपरवाइजर लोकेश आमेटा बी एल ओ हीरालाल जेवलिया, हीरालाल गाडरी, मीना जाट ,सुरेश चंद्र डांगी, अरविंद सिंह, योगेश आमेटा, मेगा पालीवाल आदि समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!