मावली,ओनोरकाश सोनी | कार्तिक माह की अमावस्या पर दिवाली का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है।इसके बाद रूप चतुर्दशी, दिवाली,गोवर्धन पूजा आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार आता है। इस त्योहार को लेकर बाजार सजने शुरू हो गए हैं।जिसमे आतिशबाजी, रंगोली कलर,स्टीकर, मिठाई, स्टील के बर्तन,कपड़े ,दीपक आदि सामग्री की दुकानें सज गई ।
बाजार में भीड़ देखने को मिली।