जनता सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नवानिया के पूर्व सरपंच नानालाल जणवा समेत कई कार्यकर्ताओं ने जनता सेना का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

वल्लभनगर,कन्हेयालाल मेनारिया | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विचारों व जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर वल्लभनगर विधानसभा में जनता सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नवानिया के पूर्व सरपंच श्री नाना लाल जी जणवा एवं जनता सेना के कई कार्यकर्ताओं ने जनता सेना का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वल्लभनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री उदयलाल डांगी जी की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई व भाजपा के प्रति पूर्ण निष्ठा और निस्वार्थ पूर्ण भाव से जनसेवा का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सभी ने प्रण लिया कि इस बार वल्लभनगर समेत पूरे राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन का अंत कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाकर सुशासन का कमल खिलाएंगे। इस मौके पर विधानसभा संयोजक जिला के पदाधिकारी गण एवं वल्लभनगर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!