आईस्टार्ट स्कूल एवं ग्रामीण संभागीय आउटरीच कार्यशाला आयोजित की गई
राजस्थान सरकार के आईटी और संचार विभाग की प्रमुख पहल आईस्टार्ट राजस्थान ने 04 नवंबर को राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज उदयपुर में आईस्टार्ट स्कूल और ग्रामीण कार्यक्रम के अन्तर्गत आईस्टार्ट स्कूल और ग्रामीण संभागीय आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीवोक्सो वेंचर्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वैभव जैन ने छात्राओ को अपने स्टार्टअप शुरू करने की पूरी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में अधिकारियों छात्राओ और सलाहकारों सहित 207 से अधिक भागीदारी उपस्थित थे। इसकी शुरुआत स्टार्टअप मेंटर सलाहकार श्री सौरभ वैष्णव द्वारा कलेक्ट्रेट में संचालित आईस्टार्ट इंक्यूबेशन सेंटर के बारे में जानकारी सांझा की गईं एवं स्कूल और ग्रामीण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन उपलब्ध लर्निंग मॉड्यूल “आरजे-एलएमएस” जो की एक उधमिता के घूर सिखाने के लिए ऑनलाइ पाठ्यक्रम है के बारे में भी जानकारी सांझा की गईं। गौरव त्रिवेदी ने आई स्टार्ट रूरल प्रोग्राम की जानकारी दी तथा समीर खान ने लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और टिंकरिंग लैब की विस्तृत जानकारी छात्राओ को प्रदान की। कार्यकर्म में राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रभा वाजपेयी और अंकुर कपूर, समस्त स्टाफ तथा छात्राएं उपस्तिथ रही |
