मतदाताओं को पीले चावल वितरित कर शत प्रतिशत मतदान करने लिए प्रेरित किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत आम मतदाताओं को जागरूक करने हेतु पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें(LVT) न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले बूथ के बूथ लेवल अधिकारियों एवं विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका, प्रोग्रामर आईटी विभाग आदि के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र मावली के 10 मतदान केंद्र जहां पर विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान प्रतिशत कम रहा इस संबंध में उपरोक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ (TIP) प्लान पर चर्चा की गई ।तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु उक्त मतदान केंद्रो पर अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियों आयोजित कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया, पंचायत समिति परिसर में हस्ताक्षर अभियान बैनर पर स्वयं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीर्ति राठौड़ ,जिला सहायक की प्रभारी अधिकारी पुनीत कुमार शर्मा द्वारा हस्ताक्षर कर आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली से विद्यार्थियों को स्वीप रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मावली के मुख्य बाजार के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं मतदाताओं को पीले चावल देकर दिनांक 25 नवंबर को मतदान अवश्य करें।साथ साथ ही मुख्य चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर सभी कर्मचारी अधिकारी छात्र-छात्राओं द्वारा जोरदार मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर नारेबाजी की गई। जिसमें देशबंधु ने नारा बोले मारो केनो वोट देनो , घर-घर जइन केनो है वोट देनो जरूरी है , उम्र 18 पूरी मतदान देना जरूरी हेतु प्रेरित किया गया । स्वीप रैली का समापन तहसील कार्यालय मावली में रखा गया उक्त स्वीप कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार मावली रमेश चंद्र बढेरा, विकास अधिकारी पंचायत समिति मावली शैलेंद्र पी खींची, शिव कोऑर्डिनेटर देवी काठात, सीबीईओ प्रमोद सुथार, अतिरिक्त सीबीईओ प्रकाश चन्द्र चौधरी, आशा नेमनानी,अधिशासी अधिकारी दीपक सुथार, सुरेश कुमार देशबंधु , पूजा मेहता, बाबरलाल गमेती , बाल कृष्ण दाधीच, दिनेश सिंह राव , अरविंद सिंह राव, योगेश आमेटा, मांगी लाल गमेती, रेखा देवड़ा, राधा गुजर, महेश विजयवर्गीय, शान्ति लाल मीणा, राधेश्याम, प्रेम चन्द सालवी, कमलेश त्रिवेदी,मनोज गुसर आदि मौजूद रहे।
