वल्लभनगर में RLP के उदयलाल की भाजपा में वापसी : उप चुनाव में भाजपा ने टिकट काटा था, तब RLP से टिकट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे डांगी

उदयपुर जिले की हॉट सीट वल्लभनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी का नाम घोषित होने से पहले भाजपा ने एक बड़ा धमाका किया है। असल में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की सूची में वल्लभनगर कमजोर सीट में गिनी जाती है। भाजपा ने आज यहां RLP के उदयलाल डांगी की BJP में वापसी कर दी है।

आज भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ डांगी को आज दिल्ली में भाजपा ज्वॉइन कराई गई। भाजपा ने यह खेल इसलिए किया कि उदयलाल डांगी के साथ पार्टी ओबीसी वोट को साधना चाहती है, पिछले दिनों ही बेणेश्वर में डांगी-पटेल-पाटीदार समाज के सम्मेलन में समाज ने ताकत दिखाई थी।

इसके अलावा BJP मानती है कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में डांगी की पकड़ अच्छी है। डांगी ने ​वल्लभनगर विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो आरएलपी ज्वॉइन कर उसके बैनर तले चुनाव लड़ा। तब कांग्रेस की प्रीति शक्तावत से डांगी हारे थे और दूसरे नंबर पर रहे। उस समय भाजपा के हिम्मत सिंह झाला चौथे नंबर पर रहे थे। तब डांगी के टिकट को लेकर मेवाड़ के भाजपा के दिग्गज नेता व निवर्तमान असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पूरी पैरवी की थी लेकिन उनको टिकट नहीं मिला और हिम्मत सिंह को दिया गया।

इधर, डांगी के भाजपा में शामिल होते ही राजनीति सरगर्मियां बढ़ गई है। चर्चा इस बात की है कि क्या भाजपा अब वल्लभनगर की जारी होने वाली सूची में डांगी को अपना कैंडिडेट बनाने जा रही है क्या। राजनीति पंड़ितों का मानना है कि उदयलाल को उम्मीदवार बनाया जा रहा है इसलिए ही पार्टी ज्वॉइन कराई है। यहां भाजपा से हिम्मत सिंह झाला से लेकर अन्य दावेदार भी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!