योगेश जोशी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित
जयपुर,विनोद कुमार रेगर – पत्रकारिता में गुणवत्ता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होटल नीरजा इन जवाहर नगर में राजस्थान धड़कन न्यूज के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमे राजस्थान धड़कन न्यूज परिवार के प्रधान संपादक बब्रभान वैष्णव एवम धर्मेंद्र सिंह जाजोता नेशनल ब्यूरो चीफ के साथ सम्पूर्ण राजस्थान और भारत के विभिन्न राज्यों के पत्रकार सम्मिलित हुए जहा उदयपुर के योगेश जोशी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया जोशी पूर्व में भी राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान से सम्मानित हो चुके है योगेश जोशी ने बहुत ही कम समय में आम लोगो की समस्याओं को उजागर कर सरकार से निवारण कराया है इसके साथ ही इन्होंने उदयपुर संभाग में पत्रकारिता को नए आयाम तक अर्जुन की तरह पहुचाया है इसलिए योगेश जोशी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करते हुए राजस्थान प्रदेश का प्रदेश संयोजक भी बनाया गया जोशी ने कहा की मेरा लक्ष्य हर आम इंसान की समस्या को सरकार तक पहुंचाकर उनका निवारण करवाना है जोशी ने राजस्थान धड़कन के प्रधान संपादक एवम नेशनल ब्यूरो चीफ का आभार जताया
