पुष्पेंद्र दोबारा जिलाध्यक्ष ,शर्मा जिला मंत्री और जैन कोषाध्यक्ष बने
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला शाखा उदयपुर के वार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । आज हिरण मगरी सेक्टर 3 उदयपुर स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा उदयपुर की कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक नटवरलाल एवं चुनाव अधिकारी जयमाला पानेरी ने संगठन के नियमानुसार समस्त चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाते हुए चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमे पुष्पेंद्र सिंह झाला लगातार दूसरी बार जिला शाखा उदयपुर के जिलाध्यक्ष चुने गए, जिला मंत्री पद पर वगतलाल शर्मा, और कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन को चुना गया ।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है
अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला
जिला मंत्री वगत लाल शर्मा
कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन,
सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा
उप सभाध्यक्षए( दो )
अनीता पटेल एवं पुष्पेंद्र कुमार जोशी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौबीसा , उपाध्यक्ष शैलेश कुमार कोठारी ,
उपाध्यक्ष महिला पुष्पा मीणा ,
उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा देवेंद्र कुमार औदिच्य, उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा शिवशंकर व्यास, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा मोहनलाल बंजारा, सचिव माध्यमिक पाबूदान सिंह, सचिव प्राथमिक शिक्षा योगेश कुमार जैन, सचिव संस्कृत शिक्षा डॉ जयेश भट्ट, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकर लाल जाट , महिला मंत्री ऊमा रांका,अध्यापक सदस्य रतनलाल तेली ,पंचायत समिति शिक्षक सदस्य लक्ष्मणलाल मीणा, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य दिलीप कुमार त्रिपाठी , प्रधानाचार्य सदस्य आनंद कुमार मेहता, संस्कृत शिक्षा सदस्य राजकुमारी महात्मा,महिला शिक्षक सदस्य मंजू
राजक, प्रयोगशाला सहायक सदस्य राकेश पालीवाल, शारीरिक शिक्षक सदस्य मोतीराम गरासिया, सेवानिवृत शिक्षक सदस्य धर्मेंद्र कुमार जैन ,
प्रबोधक सदस्य उदय लाल पटेल निर्विरोध चुने गए।
