प्रभावी नाकाबंदी कर अवैध गतिविधियों को रोकने के निर्देश,आसपुर में एसडीएम ने ली क्राइम बैठक

आसपुर,प्रवीण कुमार कोठारी | विधानसभा चुनावों को लेकर उपखंड कार्यालय में क्राइम की बैठक लेकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए है। आसपुर एसडीएम विनीत सुखाडिया ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए । एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की क्षेत्र में अवेध बजरी खनन , क्वार्ट्स पत्थर , अवैध शराब परिवहन ,गौ तस्करी सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की बात कही ।वही कहा की जगह जगह नाकाबंदी करने की बात कही ।वही मतदान को प्रभावित करने वाले थाना क्षेत्र के बदमाशो को पकड़ने ,पाबंद करने के निर्देश दिए । लाइसेंसधारी बंदूक धारियों को बंदूकों को थाने में जमा कर रिपोर्ट करने को पाबंद किया ।इस अवसर पर आसपुर थानाधिकारी तेजकरण सिंह चारण, निठाउआ एसएचओ हेमंत चौहान ,साबला एसएचओ रिजवान खान,दोवड़ा एसएचओ तेज सिंह ,डीएसपी कार्यालय से संजय सहित सभी थाना क्षेत्र के अधिकारी मौजूद रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!