वल्लभनगर विधानसभा में भाजपा की प्रचण्ड जीत के लिए झाला ने किया तूफानी दौरा
धावड़िया व नागलिया पंचायत के विभिन्न गांवों में झाला ने कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसपंर्क
बासड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । वल्लभनगर में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की प्रचण्ड जीत के लिए वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने विभिन्न गांवों में तूफानी दौरा किया। वल्लभनगर फतह करने के लिए झाला ने मन्दिरों में दर्शन करके संतो से आशीर्वाद लिया। चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारी झाला ने वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओ के साथ कई गांवों का दौरा करते हुए जनसपंर्क किया। प्रभारी झाला ने धावड़िया व नागलिया पंचायत के विभिन्न गांवों में आम जनता से मुलाकात करते हुए भाजपा के सुसाशन के बारे में प्रेरित किया। भाजपा के “आपरो बेटो आपरे द्वार” अभियान के तहत झाला ने आमजन की चौखट पर पहुंचकर बड़े बुजुर्गों व मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया। इस अभियान को लेकर धावड़िया, डेराबड़, रणीया, पचाणपुरा, केरपुरा, नेता तालाब, नागलिया, निचला कुंआ, खेड़ा फला, रेला, राणीडूंगला गांवो में झाला ने भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं के साथ जनसपंर्क किया। इस जनसंपर्क अभियान में भारी तादाद में जन समूह उमड़ पड़ा। सैकड़ो की तादाद में बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं एवं देव तुल्य कार्यकर्ताओं ने झाला को आशीर्वाद दिया। इस विजय अभियान में प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के साथ चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मंडल महामंत्री गौतम लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य कालू लाल रावत, रतन सिंह राठौड़, धावड़िया सरपंच कैलाश रावत, बूथ अध्यक्ष राधेश्याम रावत, राम सिंह, रतन लाल रावत, राम सिंह रावत एवं दोनो पंचायतों के जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओ ने जनसपंर्क किया।
