खेरोदा थाना पुलिस ने चुनाव से पूर्व बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के खेरोदा थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पूर्व एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए तस्करों व अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जारहे विशेष अभियान को लेकर के खास दिशा निर्देश दिए। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर प्रियंका एवं रविंद्र प्रताप सिंह वृत्ताधिकारी वल्लभनगर के सुपरविजन में खेरोदा थाना अधिकारी धनपत सिंह मय टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने बांसड़ा गांव में राधा कृष्ण मंदिर के पास अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ 1 किलोग्राम अफीम के साथ आरोपी रतनलाल पिता उदयलाल जाट को गिरफ्तार किया। वही पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज करके जांच शुरू की गई। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपी से टुकड़ों-टुकड़ों में अफीम लेने वालों एवं अफीम की खरीद-फरोख्त के बारे में अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी धनपत सिंह के साथ कांस्टेबल राजेंद्र जाट, कांस्टेबल मनोज जाट, कॉस्टेबल अमित कुमार यादव, कॉस्टेबल चालक लीलाराम राजपुरोहित का विशेष सहयोग रहा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!