मावली : मतदाताओं को जागरूक किया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के जावड़ ग्राम पंचायत के सूरजी का गुड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभारी प्रकाश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्वीप प्रतिनिधि के सदस्य मे महेश चंद्र विजयवर्गी, शांतिलाल मीणा, सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा गांव के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बालक बालिकाओं को बी एल ओ एफ, कहानी, नाटक, पत्र पत्रिकाएं, संचार के साधनों के माध्यम से पोलिंग बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके विद्यालय प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाई गई सभी बच्चों ने नारे बोलकर मतदाताओं को जागरूक किया। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पायल कुंवर द्वितीय खुशी कुंवर, तृतीय कोमल कुंवर, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम सुमन मेघवाल, द्वितीय पूनम लोहार, तृतीय शासिका कुंवर रहे।

सभी स्वीप सदस्य गण मतदाताओं को जागरूकता लाने को लेकर सभी संकल्प लेते हैं मतदान बढ़ाने का आह्वान करते रहेंगे।

इस दौरान प्रधानाध्यापक गौतम तीरगर, विष्णु लाल, सुदीप शर्मा,रामलाल मीणा, बसंती मीणा, अनीता ,नाथूलाल गुर्जर, श्यामलाल भील, विनोद वैष्णव, सत्य वीर, सोनू यादव, सुभाष भील सहित विद्यालय परिवार उपस्थित।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!