बलीचा हाइवे स्थित होटल पर युवको ने जमकर किया हंगामा,शराब की मांग करते हुए होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की

उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में स्थित महादेव रेस्टोरेंट एंड होटल पर असामाजिक तत्वों ने आतंक मचाते हुए होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र बलिचा हाईवे पर स्थित होटल महादेव पर बीते सोमवार को एक थार कार में आए एक दर्जन से अधिक युवकों ने जम कर हंगामा किया । मिली जानकारी के अनुसार थार कार में आए युवकों ने होटल के कर्मचारियों से शराब मांगी जिस पर होटल के कर्मचारियों ने युवकों को कहा यहां शराब नहीं बेची जाती है। जिस पर सभी युवक आक्रोशित हो गए और होटल के अंदर और बाहर जमकर हंगामा करने लगे।

होटल के संचालक और कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे युवकों को समझने की खूब कोशिश की लेकिन थार कार में आए एक दर्जन से भी अधिक युवकों ने होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की ।

वारदात के बाद थार कार में आए सभी युवकों मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। होटल मालिक की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए होटल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!