प्रभावशाली मतदाता व प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प अबकी बार होगा परिवर्तन

वल्लभनगर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बाठेड़ा खुर्द में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

बांसडा़ । वल्लभनगर में विधानसभा चुनाव को लेकर के राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर के तालमेल बिठाना शुरू कर दिया है। भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बाठेड़ा खुर्द के कालिका माताजी के मंदिर पर प्रभावशाली मतदाता व प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रभावशाली मतदाता व प्रबुद्धजन सम्मेलन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया। प्रभावशाली मतदाता व प्रबुद्धजन सम्मेलन में देहात जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान, महामंत्री दीपक शर्मा, संभाग सहसंयोजक महेश शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. गीता पटेल, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, चुनाव प्रभारी करण सिंह राव ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा की जनता सरकार से त्रस्त हो गई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति, पेपर लीक प्रकरण, गुंडा माफिया राज बढ़ने से आम जनता परेशान हो चुकी है। इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को वोट से चोट देकर भाजपा को विजय दिलाना है। राजस्थान में परिवर्तन करने से भाजपा का सुशासन आएगा। भाजपा नेताओं ने कहा की इस चुनाव में घमंडियां ओर मुगलिया सरकार को जड़ मूल से उखाड़ कर भाजपा का सुशासन स्थापित करना है। इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर के भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हुंकार भर ली है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संकल्प से अबकी बार वल्लभनगर में निश्चित परिवर्तन होगा। कार्यक्रम के संयोजक उपप्रधान रोशन मेहता ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के बारे में विचार व्यक्त किया। इस सम्मेलन में विस्तारक धूलेश्वर, मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, शंकर लाल जाट, विजय लाल मेनारिया, पुष्कर जोशी, गंगाराम पटेल, अनूप श्रीमाली, चमन लाल सोनी, जिला परिषद सदस्य खूबी लाल रावत, मेघराज रावत, पंचायत समिति सदस्य हमेर सिंह सिसोदिया, भंवर सिंह चुंडावत, रतन सिंह राठौड़, भरत कुमार व्यास, भेरूलाल पटेल, प्रतिनिधि गोविंद सरगरा, ओबीसी जिला महामंत्री लालूराम गाडरी, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय मेनारिया, कन्हैया लाल धाकड़, हीरालाल पटेल, हुक्मीचंद सांगावत, नाथूलाल रामावत, मांगीलाल मेरावत, शंभूनाथ, गिरधारी लाल सोनी, बाबरू शर्मा, जुगल किशोर, भेरूसिंह, नाथू लाल काकावत, उमाशंकर मेहता, नानालाल जावत, लोगर लाल भोपाजी, प्रेमलाल रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शंकर लाल सुथार, ओंकार सिंह फीला, कुराबड़ प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल रावत, धर्मचंद नट, पूरण रावत, कालिका माताजी के भोपाजी, जगदीश लाल, गौतम लाल, लक्ष्मण रेबारी, पूर्व उप प्रधान कुराबड़ जोगेंद्र पटेल, धुले राम रावत, कमला शंकर पटवारी, सत्येंद्र सिंह झाला, ललित सिंह, जगदीश जोशी, मुकेश पोखरना, दिनेश निमड़िया, पूरण डांगी, मुकेश मेनारिया, रमेश सांगावत, किशन सिंह के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!