15 को श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में वैदिक मंत्रोचार से होंगी शरदीय नवरात्रि कलश (घट) स्थापना
राजपुर । हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी प्रधान पीठाधीश्वर ब्रम्हालीन महंत गौतमदास महाराज की तपोभूमि श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में नवरात्रि कलश (घट) स्थापना अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय के राष्ट्रीय महामंत्री महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में रविवार को प्रातः 10 बजे की जाएगी।
श्री कृष्णा कल्याण सेना संस्थापक जिग्नेश वैष्णव ने बताया की आचार्य कमल पण्ड्या के नेतृत्व में नवरात्रि में 9 दिनों तक रोजाना नवचंडी पाठ, मातृका पूजन,दुर्गा पूजन,शक्ति पूजन,खड़क पूजन किया जाएगा तथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे मुख्य आरती कर महंत गोपालदास महाराज द्वारा कल्लाजी महाराज की दिव्य गादी पर विराजमान होकर दिव्य दरीखाना लगा कर भक्तो को आशीर्वाद दिया जाएगा और अंतिम दिन नवमी को मुख्य यज्ञ पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। नवरात्रि के 9 दिनों तक विशेष जप,तप, साधना,शक्ति पूजा,यज्ञ किये जायेंगे एवं प्रतिदिन दोपहर 2 बजे आरती के बाद कल्लाजी महाराज की गादी लगेगी और भक्तों की समस्या का निवारण करते हुए आशीर्वाद दिया जाएगा।
