विधानसभा आम चुनाव-2023 मतदान अधिकारी-तृतीय को समझाए दायित्व,महिला,दिव्यांग व यूथ बूथ के मतदान दलों का प्रशिक्षण आज

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर मतदान दलों का प्रशिक्षण शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को मतदान अधिकारी-तृतीय का प्रशिक्षण हुआ। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय फतह उमावि में आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के दौरान दक्ष प्रशिक्षकों ने मतदान अधिकारी-तृतीय में नियोजित कार्मिकों को अपने दायित्व समझाए। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने बताया कि शनिवार को महिला, दिव्यांग व यूथ के लिए बनने वाले विशेष बूथों पर नियोजित मतदान दलों का प्रशिक्षण फतह विद्यालय में होगा। वहीं मीरा महाविद्यालय में शेष रहे पीठासीन अधिकारियों, पीओ प्रथम, द्वितीय व तृतीय के प्रशिक्षण होंगे।

अनुपस्थित कार्मिकों को आज लेना होगा प्रशिक्षण

कार्मिक प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी ओपी जैन ने बताया कि 10 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशिक्षण सत्रों में अनुपस्थित रहे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को शनिवार को प्रस्तावित प्रशिक्षण सत्र में भाग लेना अनिवार्य है। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!