प्रतापनगर थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बन लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले को किया गिरफ्तार,पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी पहन करता था धोखाधडी

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । प्रतापनगर थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बन लोगों के साथ धोखाधडी करने वाले को गिरफ्तार किया जो पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी पहन कर धोखाधडी करता था।

उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि उदयपुर शहर में एक व्यक्ति के फर्जी पुलिस उप निरीक्षक बनकर घूमने व लोगों के साथ धोखाधडी करने की सूचना थाना प्रतापनगर पर प्राप्त हुई।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर लोकेन्द्र दादरवाल व शिप्रा राजावत के सुपरविजन में थानाधिकारी हिमांशु सिंह थाना प्रतापनगर की टीम को आज दिन में इस प्रकार के एक व्यक्ति के बारे में सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी में एक व्यक्ति देबारी हाईवे की तरफ घूम रहा है।उक्त सूचना पर थाना प्रतापनगर से थानाधिकारी हिमांशु सिंह,सउनि मोहन सिंह,हैड कानि सुनील बिशनोई, कानि.राजूराम,अवलाराम तथा सोहनलाल की टीम द्वारा तलाश की गई तो देबारी से ढीकली जाने वाली रोड पर एक कार में एक व्यक्ति पुलिस उप निरीक्षक की वर्दी में मिला जिससे पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम देवराज सिंह उर्फ देवेन्द्र सांखला पुत्र प्रेम सिंह सांखला (31) निवासी सूरजपोल दरवाजा, कानोड, पुलिस थाना कानोड, जिला उदयपुर हाल बसन्तीलाल शर्मा के मकान में किरायेदार चार बट्टा, सेक्टर 14 पुलिस थाना गोवर्धनविलास,उदयपुर बताया।

उक्त व्यक्ति पुलिस सब ईन्सपेक्टर की वर्दी पहन कर लोगों से सम्पर्क साधता तथा उन्हें अपने पद से उनके उलझे हुए काम करने की गारन्टी देता और पैसे ऐंठता है।पुलिस टीम द्वारा बाद गिरफ्तारी के फर्जी पुलिस अधीकारी बने युवक से पूछताछ कर इसके द्वारा क्या अपराध किये है,इस सन्दर्भ में विस्तृत पूछताछ जारी है। अभियुक्त अपने पास हुण्डई आई 20 कार रखता है तथा कार के आगे पीछे पुलिस के लोगों लगा कर लोगों के साथ धोखाधडी करता है।उक्त घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!