वल्लभनगर की जनता का मेरे ऊपर कर्जा बढ़ चुका है जिसे खून पसीना एक करके उतारूंगा – डाँगी

वल्लभनगर में रालोपा की महासभा में जुटे हजारों लोग

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लगते ही अब राजनीतिक पार्टियों में भी हलचले बढ़ गई है वहीं आचार संहिता लगने के बाद वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर पहली राजनीतिक महासभा का आयोजन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संभाग प्रभारी उदय लाल डांगी ने की और जोर-शोर से विधानसभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया।मंगलवार को वल्लभनगर कस्बे के दशहरा चौक में आयोजित महासभा में डांगी पटेल समाज सहित आरएलपी के कार्यकर्ता ओर हजारों लोग जुटे व एक जुट होकर उदय लाल डांगी को चुनाव लड़ने में समर्थन दिया इस दौरान कहीं नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा व कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ज्वाइन की इस दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।डाँगी की महासभा के बाद अब वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनावीरण में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रभारी उदयलाल डांगी ने महासभा में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हो सकता है यह मेरा आखिरी चुनाव हो लेकिन आज मेरे सामने भाजपा व कांग्रेस पूरे जोर-शोर से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में यही कोशिश कर रही है कि उदयलाल डांगी को हराया जाए ताकि अब कोई नया उदयलाल डाँगी पैदा नहीं हो वही डांगी ने कांग्रेस परिवार पर वार करते हुए कहा कि स्वर्गीय गुलाब सिंह जी शक्तावत व स्वर्गीय गजेंद्र सिंह जी शक्तावत स्वर्ग से यह सोच रहे होंगे कि वह ऐसी कौन सी विधायक पीछे छोड़कर गई है जो भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार करती जा रही है डांगी ने कहा कि दोनों पार्टियों ने अब एक हवा चल दी कि जो भी उदयलाल डांगी के साथ में घूम रहा है उसको आओ और जितना पैसा देना है दो लेकिन उदयलाल को डाउन करो।कांग्रेस में विरासत की राजनीति चल रही है डांगी ने नम आखों से कहा कि वल्लभनगर की जनता का मेरे ऊपर कर्जा बहुत चढ़ चुका है जो कि मैं खून पसीना एक करके कर्ज उतारने की कोशिश करूंगा।

 

राजस्थान में वल्लभनगर भ्रष्टाचार में टॉप पर- डाँगी

रालोपा के उदयलाल डांगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में 70 साल से काकाजी और भतीजावाद ओर परिवारवाद चला आ रहा है भ्रष्टाचार के मामले में वल्लभनगर पूरे राजस्थान में नंबर वन पर आ गया है वल्लभनगर के हर डिपार्टमेंट में गरीब लोगों को पैसे देकर काम करवाना पड़ता है अगर पैसे नहीं तो वल्लभनगर में कोई काम नहीं होता है। कांग्रेस सरकार ने इस तरीके का भ्रष्टाचार फैला कर वल्लभनगर की जनता को परेशान कर रखा है

ज्ञान ज्योति के राहुल मेघवाल ने दिया आरएलपी को समर्थन

ज्ञान ज्योति निशुल्क शिक्षक सेवा संस्थान के संस्थापक शिक्षक राहुल मेघवाल ने मंगलवार को वल्लभनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की महासभा में आरएलपी पार्टी जॉइन कर उदय लाल डांगी को पूर्ण सहमत दिया व युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज दोनों राष्ट्रीय पार्टिया युवाओं के पक्ष में नहीं है शिक्षा के क्षेत्र में गरीब हमेशा पिछड़ता जा रहा है व पेपर आउट और बेरोजगारी इनके राज में सामने आ रही है राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा से ही गरीबों किसानों व शिक्षित युवाओं के लिए लड़ती आई है।

भाजपा को होगा ज्यादा नुकसान- डाँगी 

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में डांगी से पूछा कि इस चुनाव में आपके चुनाव लड़ने से किस पार्टी को ज्यादा नुकसान है तो डांगी ने हंसते हुए कहा कि वल्लभनगर की जनता मेरे साथ है और अगर जनता का समर्थन मुझे मिलता है तो इसका सीधा नुकसान भारतीय जनता पार्टी को होगा क्योंकि मैं भी भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता रह चुका हूं और आज भारतीय जनता पार्टी बिखरी हुई है तो निश्चित रूप से भाजपा को नुकसान झेलना पड़ेगा क्योकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी मेवाड़ के 28 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है

महिलाओं को मोबाइल की नही शिक्षा की जरूरत : रावत

वल्लभनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की महासभा में अजमेर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं को मोबाइल से ज्यादा शिक्षा की जरूरत है सरकार फ्री मोबाइल देकर जनता का ध्यान बटा रही है वही सरकार इस हद तक चली गई है कि नमक मिर्ची देकर अपना फोटो लगाकर वोटरों को लुभा रही है लेकिन राजस्थान की जनता अब संभाल चुकी है वह कांग्रेस पार्टी के ऐसे हतकण्डे काम नही आएंगे क्योंकि जनता को जरूर अच्छे अस्पतालों की, शिक्षण संस्थानों की है जो की सरकार पूरी नहीं कर पा रही है।

आरएलपी अजमेर संभाग के धर्मेंद्र रावत उदयपुर जिला सहओजक शिवानी जाट आरएलपी जिला अध्यक्ष उदयपुर देहांत कालूलाल लोहार वल्लभनगर के पूर्व ऊपप्रधान कमलेश पोखरना बगड़ के पूर्व सरपंच भंवर लाल रावत बाबूमल रावत निर्भय सिंह जगत शोभा लाल मेनारिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!