मावली : मानव श्रंखला बनाकर मतदाताओ को जागरूक किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाम की मादडी में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय परिवार तथा सभी स्वीप प्रभारीयो द्वारा मानव श्रृंखला बना कर छात्र-छात्राओं को मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागृत को लेकर नवाचार मे कहानी नाटक गीत महेंदी प्रतियोगिता प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरणा दी गई ।
इस दौरान स्वीप प्रतिनिधि मंडल के सुरेश कुमार देशबंधु, महेश चंद्र विजयवर्गी, शांतिलाल मीणा, प्रेम शंकर सालवी, राधेश्याम, कमलेश चंद्र त्रिवेदी, आसमा कुमारी ,रेणु कुमारी, धीरज चारण ,भूरालाल भील सहित समस्त विद्यालय परिवार का स्टाफ उपस्थित रहा l
