सलूंबर जिले में परिवहन कार्यालय का उद्धघाटन और जिला अस्पताल का किया शिलान्यास
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलूंबर जिले को गुरुवार को दो नई सौगात मिली है।सलूंबर जिले में परिवहन कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन और जिला चिकित्सालय के लिए भूमि पूजन किया गया।इन दोनों उपलब्धियों के बाद अब लोगों को वाहनों के कागजात बनवाने उदयपुर नही जाना पड़ेगा।वही अस्पताल बन जाने के बाद आमजन को जिले में ही बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सकेगी।दोनों समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार रघुवीर मीणा रहे। वही परिवहन कार्यालय के उद्धघाटन समारोह में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला भी वर्चुअल जुड़े। उन्होंने कहा कि हमने रघुवीर मीणा के कहने पर जिले से पहले ही परिवहन कार्यालय की सौगात दे दी थी।
वही इसके बाद सलूंबर के गुड में जिला चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह में रघुवीर मीणा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जिले में जनता को यह सबसे बड़ी सौगात दी है। अस्पताल बन जाने के बाद यहां के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिले में नही जाना पड़ेगा। यही पर सारी जांच और बेहतर इलाज मिल पाएगा। अस्पताल खुलने के बाद यहां के लोगों को भी रोजगार मिलेगा, सैकड़ों लोगों का यहां आना जाना रहेगा। अस्पताल के बाहर कही व्यापारी ठेले खोलेंगे, जिससे कइयों को रोजगार मिलेगा। पहले हमें बड़े इलाज के लिए जमीन गिरवी रखनी और जेवर तक बेच देने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है हमें आमजन के हितैषी मुख्यमंत्री मिले है। जो लोगों के लिए कई योजनाएं लाए है। जिनका लोगों को खूब फायदा मिला। आगे उन्होंने कहा कि जिनके साथ बितती है, उन्हीं को योजनाओं का महत्त्व पता होता है। ये जनता चाहे तो आने वाले चुनाव में फिर से गहलोत जी को मुख्यमंत्री बना सकते है। धर्म के ऐसे ठेकेदार बन गए है कि भगवा ध्वज कही भी फहरवा देते है। इस ध्वज की मर्यादा होती है। भाजपा ने तो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी हर जगह फरहवा दिया जाता है, जो की पूरे राष्ट्र के लिए सम्मानित है। तिरंगे के लिए तो कितने सैनिकों ने कुर्बानी दी है। जब आजादी की लड़ाई के वक्त अंग्रेजो की गोली लगती थी तब राष्ट्रीय ध्वज को नीचे नही गिरने दिया जाता था। लेकिन अब यह कही जमीन पर होता है, कही फटा हुआ पड़ा हुआ होता है। जो कि राष्ट्रीय ध्वज का भारी अपमान है।
कार्यक्रम में जयसमंद प्रधान ने सरकार की निशुल्क दवा योजना सहित कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। बोले की लोग भ्रम फैलाने वाले भी आएंगे, लेकिन हमें सही नेतृत्व वाले व्यक्ति का चुनाव करना है। सलूंबर प्रधान गंगा देवी ने कहा कि आपने जो मांगा वह बिना पद पर होते हुए भी रघुवीर जी ने दिलवाया, अब आपकी बारी है। सराड़ा प्रधान बसंती देवी ने पूर्व एमपी साहब की मेहनत से अब हमें घर के घर में ही चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। सभापति प्रद्युमन कोड़िया ने कहा कि कांग्रेस ने इन 5 सालों में चिकित्सा के क्षेत्र में कही महत्वपूर्ण काम किए है। इनमें हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमें जिला अस्पताल मिल गया है।
पीसीसी मेंबर परमानंद मेहता ने विकास के लिए कदम से कदम मिलाने की बात कही। गहलोत जी लगातार विकास के काम करवा रहे है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में धूल सिंह, धूलीराम, भवर, लक्ष्मण सिंह, संयुक्त निदेशक डॉक्टर जेडी काजी, सीएमएचओ डॉक्टर जगदीश बुनकर, आरटीओ पी एल बामनिया, रऊफ, रमेश चौबीसा,सुनील सहित जनप्रतिनिधि और शहरवासी और ग्रामीण मौजूद रहे।
