नव सृजित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डयावाडा का उद्घाटन

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि मुख्य मंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ उठाये डाक्टर परमार आज उपखण्ड ऋषभदेव की नव सृजित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डयावाडा का उदघाटन उदघाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब , असहाय एवं मध्यम वर्ग के बीमार व्यक्ति को सहायता के लिए मुख्य मंत्री चिरंजीवी योजना शुरू की है,जो देश में पहला राज्य है। इसमें 25 लाख रुपयों तक सभी प्रकार की जांचे एवं दवाईयां निःशुल्क है। यह सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डयावाडा में भी उपलब्ध होगी। डाक्टर परमार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नागेन्द्र सिंह राजावत को निर्देश दिए कि की इस दूर दराज में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में राज्य सरकार की सभी सुविधाऐं उपलब्ध करवाये । समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान केशर देवी मीणा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कान्ति लाल पलात, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के उपाध्यक्ष वासुदेव परमार, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नागेन्द्र सिंह राजावत, उप सरपंच सुरेन्द्र सिंह थे । इससे पूर्व स्थानीय नागरिकों एवं पंचायत समिति सदस्य देवी लाल मीणा ने अतिथियों का माला,साफा, शाल ओढाकर स्वागत किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कान्ति लाल पलात ने विभाग की ओर आभार व्यक्त किया तथा राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। समारोह को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, कोदरलाल मीणा केशर देवी मीणा प्रधान ऋषभदेव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश , पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार मीणा, कृष्ण कुमार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव उपाध्यक्ष, नाथुलाल, स्थानीय ग्राम पंचायत पण्डयावाडा की सरपंच दूर्गा देवी मीणा, बाबूलाल कटारा, उप सरपंच हीरालाल मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अन्त में कान्ति लाल कलाल ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन नरेन्द्र कुमार पण्डया ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!