दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । जय अम्बे वॉलीबॉल क्लब और सारंगदेवोत परिवार के संयुक्त तत्वाधान में गाँव लक्ष्मणपुरा में स्व.अमरसिंह सिंह स्मृति दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । सारंगदेवोत क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह सारंगदेवोत और प्रतियोगिता संयोजक भारतेन्द्रसिंह सारंगदेवोत ने बताया प्रतियोगिता में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की कुल 58 टीम में भाग ले रही हैं उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि SRM ग्रुप के चेयरमैन रतन सिंह जी झाला, विशिष्ट अतिथि SRM इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति सरोहा, सीनियर PTI श्री सुरेश शर्मा,

ठाकुरसाहब विजेंद्रसिंह हमेंरसिंह, सरपंच नानूराम गायरी, ठा. दीनदयालसिंह, महावीरसिंह, रघुवीरसिंह, नरेन्द्रसिंह, गोपालसिंह, किशोरसिंह, विष्णुसुथार, मांगीलाल सालवी, रामलाल नाई, हरिकिशन सुथार,

संयुक्त सचिव जिला वालीबाल संघ उदयपुर एवं शारीरिक शिक्षक वाकपीठ एवं राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया , भगवतसिंह, रमेश पालीवाल, शैलेश ईनाणी थे। उद्घाटन मैच में मड़ीकपुरा ने नयातालाब, लक्ष्मणपुरा ने भँवरासिया, मोड़ी ने टूस डांगियांन को हराया। कल क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!