67 वी जिला स्तरीय सोफ्टबॉल प्रतियोगिता

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । 67 वी जिला स्तरीय सोफ्टबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र वर्ग) का आयोजन दिनाँक 23/09/2023 से 26/09/2023 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास (मावली) में किया गया, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाँसड़ा ने अपने प्रथम मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेडवास को एक ही पारी में 5-0 होम रन के अन्तर से, दूसरे मैच में सेंट जॉर्ज विद्यालय देबारी को भी एक ही पारी में 5-0 होम रन के अन्तर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहाँ सेमी फाइनल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरोदा को 6-2 होम रन के अन्तर से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया, तथा संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोइयों की पचोली से पराजित होकर प्रतियोगिता में उपविजेता रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!