11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेश सुराणा को ग्यारह सूत्री मांग पत्र को लेकर ज्ञापन सोपा गया । जिला कोषाध्यक्ष दिनेश नलवाया ने ज्ञापन के अनुसार बताया की उदयपुर संभाग में रोस्टर रजिस्टर संधारण कर बेक लॉग भरा जाए तीन वर्षों से बकाया dpc सभी ग्रेडों की पूरी की जाए, सामाजिक लेवल वन कला शिक्षा पाथेय वेतन शिक्षकों की पदौन्नति की जाय, प्रदेश में अधिशेष शिक्षकों को समायोजित उनके पदों पर तुरंत किया जाए, गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षकों को कार्य मुक्त रखा जाए ,उदयपुर संभाग के टी एस पी से नॉन टी एस पी क्षेत्रो से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण गृह जिलों गृह तहसीलों में किया जाय, कक्षा 9 से 12 वी पाठ्यक्रम में महापुरुषों की जीवनी तथा संविधान का पाठ लागू किया जाए। इस दौरान सुरेश कुमार देशबंधु, दिनेश चंद्र नालवाया, ईश्वर लाल मीणा, महेन्द्र कुमार, ज्ञान प्रकाश परदेशी, मुकेश कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!