पटेल,डांगी,पाटीदार समाज का सरदार पटेल महाकुंभ हुआ आयोजित,9 जिलों से समाजजन हुए शामिल

सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । बेणेश्वर धाम-साबला मार्ग के बीच स्थित नवाटापरा विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को पटेल,डांगी,पाटीदार समाज का सरदार पटेल महाकुंभ आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल पाटीदार बोडीगामा ने की। मुख्य अतिथि दिलीप भाई नेताजी,विशिष्ट अतिथि पुष्कर डांगी मावली व उदयलाल डांगी डबोक रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।वक्ताओं ने महाकुंभ की आवश्यकता एवं उद्देश्य,शिक्षा और समाज,सामाजिक संगठन में युवा वडील मातृशक्ति के योगदान,समाज और आरक्षण,राजनीति में समाज की भूमिका,वर्तमान में पाटीदार समाज और उनके विभिन्न क्षेत्र में विकास को लेकर अपने अपने विचार रखे।मुख्य अतिथि दिलीप भाई ने मातृशक्ति की जागृति एवं समाज में योगदान,जागृति बहन ऊंझा ने समाज की मांगों के मांग पत्र को पढ़ा।वही भविष्य में समाज के सामने आने वाले चुनौतियों,महाकुंभ के भामाशाहों का उत्साहवर्धन किया।

 

ताजेंग पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।इस महाकुंभ में करीब 5 लाख से अधिक पहुँचे समाजजनों के जुटने का अनुमान है।कार्यक्रम में 64 चोखलो व राजस्थान के 9 जिलों से समाजजन शामिल हुए थे।समाज के वक्ताओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लिया ओबीसी आरक्षण शीध्र लागू करने केन्द्र सरकार से रखी मांग राज्य सभा में पाटीदार समाज के लिए दो सीटें देने की मांग रखी।
3 बीघा पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई।पार्किंग स्थल पर 9 अलग-अलग जिलों से आने वाले समाजजनों के लिए 9 प्रकार की पार्किंग बनाई गई थी इन पार्किंग स्थल पर जिले के बड़े बड़े हॉर्डिंग भी लगाए गए है ताकि संबंधित जिले के लोगों को अपने वाहन खड़े करने के स्थान का पता चल सके।स्वागत उद्बोधन वेलजी भाई पाटीदार,डायालाल पाटीदार ने दिया एवं महाकुंभ को देवीलाल डांगी,नाथूलाल,गजेंद्र कुराबड,गीता पटेल,रामचन्द्र डांगी प्रतापगढ़,हीरालाल,रमेश पाटीदार,गेहरीलाल डांगी,प्रविण भाई पाटीदार,दिलीप भाई पटेल गुजरात,डॉ जागृति बेन,विकास रनोली,देवीलाल सामोर,दली चंद्र डांगी,उदयलाल पटेल आदि ने संबोधित किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!