ऋषभदेव : पंच मेरु अस्सी जिन धाम की पूजा कर मनाया उत्तम सत्य धर्म
ऋषभदेव नगर के ऋषभदेव मंदिर गुरुकुल मंदिर महावीर नगर मंदिर एवं कांच मंदिर में दिगंबर जैन समाज के पयुर्षण के दस लक्षण पर्व के पांचवे दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना की। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद द्वारा ऋषभदेव मंदिर की वेदी पर कलशाभिषेक* *पंचाभिषेक वृहद शांति धारा अध्यक्ष अतुल अकोत वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव वालावत महामंत्री पुष्प दंत मेहता सपरिवार ने वेदी पर की। उन्होंने अढ़ाई द्विप के पांच मेरु के अस्सी जिन धामों पर अर्घ्य समर्पित कर उत्तम सत्य धर्म मनाया।

पंडित वारिषेण ने सरस्वती पूजा कर तत्ववार्थ सूत्र का वाचन किया इस मौके पर समाज के सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष .भूपेंद्र कुमार जैन महामंत्री प्रदीप कुमार जैन परिषद के परम सरंक्षक महेंद्र दलावत उपाध्यक्ष आशीष गांधी, अंकित भाणावत, धनपाल दोवडिया, सचिन गनोडीया, अक्षय दलावत, दिव्यांक वाणावत, बाहुबली गांधी, दीक्षांत किकावत, महिला परिषद की अध्यक्षा रीना दोवडिया, महामंत्री पायल गनोडिया सहित समाज जन उपस्थित थे
