ब्राह्मण समाज ने दिखाई ताकत, संगठित रहने का लिया निर्णय

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण समुदाय की विशाल प्रथम सभा का आयोजन भींडर बगीचे वाले हनुमान में आयोजित हुआ। जिसमे समस्त वक्ताओं ने कहा की हक के लिए लड़ना पड़ेगा। संगठित होना जरूरी है। ब्रह्म समाज जाग चुका है। समाज विकास के एजेंडे को अपने घोंसना पत्र में प्रमुखता से स्थान देना होगा। दूसरों के लिए मार्गदर्शन करने वाले ब्राह्मण को स्वयं का भी मार्गदर्शन करना होगा। छोटी छोटी बातों को मन में रखना ठीक नहीं है, मन बड़ा होना चाहिए। ब्राह्मण ब्राह्मण के सहयोग बिना नहीं बन सकती सरकार क्योंकि उसमें शक्ति है, सामर्थ्य है, बुद्धि है इसीलिए कोई उसको आगे आने नहीं देता है। आज तक ब्राह्मणों को दरकिनार किया गया जिससे ब्रह्म एक नही था। इसीलिए समस्त ब्राह्मणों को एक होने की जरूरत है। इसी स्वाभिमान और अंतर्मन से आगे बढ़ना पड़ेगा। कार्यक्रम में 37 गांवों से सैकड़ों की संख्या में आशा से विप्रजन पहुँचे। सभा को संबोधित करते हुए ब्राह्मणों ने यह प्रकट किया कि ब्राह्मण समाज चुनाव में अपनी ओर से किसी भी प्रतिनिधि को नहीं उतरेगा लेकिन कोई भी ब्राह्मण किसी राष्ट्रीय पार्टी से टिकट लेकर आता है तो उसका ब्रह्म समाज पूर्ण रूप से समर्थन करेगा। गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर ब्राह्मणों को एकत्रित करके ब्रह्म समाज संगठन को स्वरूप प्रदान करेंगे । जो भी क्षेत्र से जनप्रतिनिधि उतर आएगा उसको अपने विजन में ब्राह्मणों के हितों को प्राथमिकता देनी होगी। कोई भी राजनीतिक दल ब्राह्मणों की ताकत को कम ना समझे ब्राह्मण अब जाग उठा है। राजनेताओं को अपने चुनावी घोषणा पत्र में ब्राह्मणों के लिए अधिकार सुरक्षित रखना है ब्राह्मणों के लिए क्या योजना लेकर आने वाले हैं यह स्पष्ट करना होगा। ब्राह्मणों का समर्थन पाने के लिए। आगे विशाल जन सभा के आयोजन का लक्ष्य रखते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!