मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में रविवार को 67 वी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में अलोकदीप स्कूल में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें 20 सितंबर से 24 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु स्थानीय विद्यालय एवं मावली हॉकी क्लब के सदस्यों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार कर समस्त कार्य विभाजन किया गया । उक्त प्रतियोगिता अलोकदीप स्कूल के द्वारा मावली हॉकी क्लब के सहयोग से आयोजित की जा रही है ।