लवीना संस्थान में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

ओंगना,विनोद कुमार रैगर । लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना के ओपन शेल्टर होम में प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के निर्देशन में हुआ।बैठक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य रामजन्म जी गुर्जर ने बच्चों के शैक्षणिक प्रगति के बारे में जानकारी दी।सीएचसी ओंगना से चिकित्साधिकारी नितेश मीणा ने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए, पुलिस थाना ओंगना से भवानीसिंह ने बालश्रम के बारे में कानूनी जानकारी दी। ग्रामपंचायत ओंगना से सरपंच सविता देवी,व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया,नर्सिंग स्टाफ राकेश सागोटिया,मिठूलाल एवम कुशबा बाई ने उपस्थित होकर विचार प्रकट किये।व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया द्वारा अंत मे सधन्यवाद बैठक समाप्त की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!