ऋषभदेव : खड़े ट्रक को पिछे से ट्रोले ने मारी टक्कर, खल्लासी की मौत
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में NH 48 पर कल्ला जी के पास खड़े ट्रक में तेज गति से आ रहे ट्रोले ने पिछे से टक्कर मारी । हादसे में खल्लासी की मौत हो गई । थानाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि गत रविवार रात्रि को हरियाणा से सूरत की ओर जा रहा ट्रोला कल्लाजी मन्दिर के पास खड़े एक ट्रक में पिछे से जा घुसा । हादसे में छपरा भरतपुर निवासी आसमी पुत्र सुवेखान की मौत हो गई । सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल शिवनारायण मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को सीएचसी ऋषभदेव मोर्चरी में रखवाया एवं परिजनों को सूचना दी । सोमवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया ।
