जिला स्तर पर विजेता टीम का वाना ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । 67 वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय वालीबॉल प्रतियोगिता में वाना की टीम ने सेंट्रल एकेडमी उदयपुर को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने बालिकाओं का भव्य स्वागत कर जुलूस के रूप में कुलदेवी बायण माता,चामुण्डा माता मंदिर होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर पर पहुंचे जहां जुलूस सभा में परिवर्तित हुई। समस्त ग्रामवासियों ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी और उपरणा पहना कर अभिनंदन किया और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, रामचन्द्र मेनारिया, लक्ष्मीलाल मेनारिया, चन्द्र प्रकाश मेनारिया, गोपीलाल मेनारिया, दीपक व्यास, शिवनारायण, शंकरलाल मेसोत, गणपतलाल मेसोत, जीतेन्द्र, रमेश चन्द्र दमामी, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
