भींडर में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में अहीर समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा व मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भींडर । अहीर समाज चौखला भींडर के तत्वाधान में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में रेलवे स्टेशन स्थित राधा कृष्ण मंदिर से विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली निकाली गई
रैली रेलवे स्टेशन मंदिर से शुरू हुई जो पंचायत समिति, राडा जी बावजी मार्केट, दबेला तालाब की घाटी,रामपोल बस स्टैंड,बाहर का शहर, सर्राफा बाजार,रावलीपोल चौक, सूरजपोल,भिन्डेश्वर महादेव रोड़,गिरवलपोल कालिका माता पहुँची वहां पुनः रेलवे स्टेशन मंदिर पहुँची। शोभायात्रा में बैंड बाजो की स्वर लहरियों में युवा हाथों में केसरिया झंडा लेते हुए खूब थिरके रहे थे। बीच मे अहीर समाज के समाजजन वाहन पर सवार थे। बग्गी में ठाकुर जी का बाल विग्रह स्वरूप का छोटा बेवाण था। शोभायात्रा में सबसे पीछे ट्रैक्टर में भगवान कृष्ण और राधा जी की खूबसूरत झांकिया सजी हुई थी। रेलवे स्टेशन पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें उमेदपुरा की युवा टोली ने मटकी फोड़ी। शोभायात्रा का वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह चावड़ा, वल्लभनगर विधानसभा भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मेवाड़ संभाग प्रभारी उदय लाल डांगी भाजपा नेता महावीर वया सहित जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत अभिनंदन किया सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना अधिकारी पुनाराम गुर्जर मय जाप्ता तैनात रहा। वही इससे पूर्व रात्रि में पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
