प्रबोधक संघ कल देगा जिला मुख्यालय पर ज्ञापन।
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष सुखलाल डांगी ने बताया कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ एवं राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान केसर सिंह चंपावत की आवाज पर एवं प्रदेश कार्यकारणी के आह्वान पर राजस्थान में प्रत्येक जिला हेड क्वार्टर पर ज्ञापन देना सुनिश्चित किया गया है जिसमें अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ उदयपुर अपनी मांगों को निराकरण के लिए प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर से मुख्यमंत्री जी के नाम प्रबोधक का संदेश पत्र जारी किया गया एवं ज्ञापन के रूप में प्रेषित किया गया द्वितीय चरण में पूरे राजस्थान में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर मंगलवार 3: बजे से 5:00 बजे प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर उदयपुर को मुख्यमंत्री जी एवं मुख्य सचिव महोदय के नाम प्रबोधकों का संदेश पत्र प्रस्तुत कर ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें उदयपुर जिले के प्रबोधक भाग लेंगे
