महंत बालक नाथ जी महाराज का मावली में किया भव्य स्वागत
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में रविवार को फतहनगर में विराट हिन्दू संगम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे महंत बालक नाथ जी योगी अस्थल बोहर मठाधीश महंत के मावली आगमन पर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता, हिन्दू संगठनों ने शॉल ओढ़ाकर, फूलों की माला,ओपरना ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान निर्मल कुमार लोढ़ा, सम्पत सामोता,कैलाश गाडरी,रतन सिंह,कुलदीप सिंह चुण्डावत,चन्द्र शेखर शर्मा, विकास खत्री,सुशील ओस्तवाल, प्रमोद सामोता, मनोज पुजारी,महेश पुजारी, बादल शर्मा, राहुल कुमट, नीलेश जैन, जय प्रकाश बोकड़िया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
