भींडर के हर घर में महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी जैसी संताने होनी चाहिए: सरस्वती दिदी

जननी व जन्मभूमि स्वर्ग से भी प्यारी होती है

भींडर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भींडर की ओर से शनिवार को रामद्वारा में रक्षाबंधन उत्सव आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सरस्वती दीदी ने कहा की युवा है जो देश की चेतना है

भारतीय संस्कृति सत्य सनातन गौरव पूरी दुनिया में कोई हो नहीं सकता । सभी को जातियों में नही बटना है हमारी जाति है हिन्दू

हिन्दू को कोई मिटा नही सकता। धर्म राष्ट्र समाज के लिए डॉक्टर साहब ने संघ की स्थापना की संघ के स्वयंसेवक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के स्वयंसेवक व स्वयंसेविका

साधारण वस्त्र पहनकर हमारे देश धर्म रक्षा समाज की रक्षा करते है कोई व्यक्ति राष्ट्र के लिए गलत बात करता है तो उसको प्रति उत्तर दो। अपने मातृभाषा व मातृभूमि पर हमारे को गर्व होना चाहिए जननी व जन्मभूमि स्वर्ग से भी प्यारी होती है। माताए अपने बच्चे को अच्छे संस्कार

देवे संस्कारों का पालन करने में कोई पैसा नहीं लगता है। बच्चों के आदर्श महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी सुखदेव भगत सिंह जैसे होने चाहिए।भींडर के हर घर में महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी जैसी संताने होनी चाहिए ताकि यहां से बच्चे दूसरे राज्यों में जाकर राष्ट्रीय धर्म समाज के लिए कार्य करें। जो राम का विरोध करता है वो किसी काम का नहीं। कार्यक्रम के अंत मे महिलाओं ने सरस्वती दीदी को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक भारत सिंह झाला, घुमंतू कार्य के सह कार्यवाह पुष्कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक हरिशंकर मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!