अनियंत्रित ट्रक ने लिया बाईक को चपेट में दम्पती हुए घायल
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र में फतहनगर रॉड हेमसागर तालाब के पास में दोपहर को एक अनियंत्रित ट्रोले ने रामदेवरा जा रहे जातरू दम्पती को चपेट में ले लिया जिससे वह गम्भीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मावली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया। मध्यप्रदेश जावा रहन्दा निवासी माधव लाल 35 वर्षीय व उसकी पत्नी प्रमिला 33 वर्षीय गम्भीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चितौड से तेज गति में ट्रक आ रहा था कई मोटरसाइकिल सवार भी रामदेवरा की ओर जा रहे थे। ट्रक की गति तेज होने व मोड़ होने से ट्रैलर अनियंत्रित हो गया और बाईक सवार को चपेट में लेते हुए पलट गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
