आवरी माता में मेनारिया ब्राह्मण समाज धर्मशाला में भामाशाह ने आरओ भेंट किया
डीपी न्यूज़ : कन्हैयालाल मेनारिया
अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की आवरी माताजी में स्थित धर्मशाला में भामाशाह ने आरओ भेंट किया। पूर्व उपाध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि रेडेड़ा निवासी शांतिलाल मेनारिया हरजोत ने धर्मशाला में शुद्ध पेयजली के लिए वाटर कूलर आरओ भेंट किया। इस दौरान समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता सहित कई गणमान्य समाजजन उपस्थित थे।
